सीएम आज मक्सी में करेंगे 8174 करोड़ रूपये की 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन और लोकार्पण


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि औद्योगिक निवेश और रोज़गार सृजन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए उद्योगों की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई और निर्णायक गति मिल रही है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार हो रहे प्रयासों की कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को शाजापुर के मक्सी में स्थित दशहरा मैदान से 8,174 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6 औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 2 बजे होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाजापुर में 384 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 4-लेन मक्सी मार्ग और मक्सी क्षेत्र शहरी मार्ग का भी शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों से अवसंरचना निर्माण और परिवहन सुगमता के साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलेगा। इससे क्षेत्र में विकास के साथ अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाजापुर जिले को सांदीपनि विद्यालय की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। इस सौगात से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएँ मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए राहत राशि का वितरण भी किया जाएगा।

Next Post

रोहित शेट्टी ने खोली तान्या मित्तल की पोल

Sun Nov 16 , 2025
Bigg Boss 19 में होस्ट रोहित शेट्टी ने प्रतियोगियों की पोल पर फोकस किया। टास्क में प्रतियोगियों को करंट ब्लेट पहनकर झूठ पकड़ना था। इस दौरान तान्या मित्तल की दुबई ट्रिप की कहानी झूठी साबित हुई। बिग बॉस 19 का वीकएंड का वार हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों […]

You May Like

मनोरंजन