टमसार मे राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन

सीधी :कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन मे एवं जनजातीय कार्य विभाग के आयोजकत्व मे कुसमी विकासखंड के टमसार मे राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को जि.पं.सदस्य हीराबाई सिंह के मुख्य अतिथि, सहायक आयुक्त डॉ के के पांडेय की अध्यक्षता,सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष मकरन्द सिंह उइके,जनपद सदस्य जमुनी देवी के विशिष्ट अतिथि,कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य रामपाल सिंह,बी ई ओ रविचंद दास,प्राचार्य द्वय राजकुमार कुमार सिंह,बृजेश कुमार पनिका, सुजीत कुमार सिंह समाजसेवी डॉ आर डी साहू,टी डब्ल्यू टी के जिलाध्यक्ष श्रवण मिश्रा सहित अन्य लोगों की उपस्थिती मे किया गया ।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जि.पं.सदस्य हीराबाई सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता मे जितने भी प्रतिभागी शामिल हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ खेल मे हार जीत को मन से हटाकर खेलना चाहिए विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देती हूँ। वहीं सहायक आयुक्त डॉ के के पांडेय ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास होता है म. प्र. के अलग अलग जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए खेल भावना से खेल खेला गया जो सराहनीय रहा खेल मे हार जीत लगा रहता है। विशिष्ट अतिथि सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मकरन्द सिंह उइके ने कहा कि जिस तरह खेल सम्पन्न हुआ बहुत ही खुशी का विषय है खेल एक ऐसी विधा है जो शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखती है गर्व है कि राज्य स्तर का कार्यक्रम हमारे ग्रा.पंचा.टमसार मे हुआ।

जनपद सदस्य जमुनी देवी ने कहा कि इस खेल से सीख और ज्ञान मिला है जिन बेटा बेटियों ने भाग लिया उज्जवल भविष्य कि कामना करती हूँ खेल मे हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। सिद्धांत बनाकर खेलने से जीत मिलती हैं।राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे कुल 4 क्षेत्रों की टीम पूर्व क्षेत्र,पश्चिम क्षेत्र, मध्य क्षेत्र एवं दक्षिण क्षेत्र के 14 वर्षीय बालक /बालिका प्रतिभागी शामिल हुए जिसमे मध्य क्षेत्र की बालिका टीम विजेता टीम रही एवं बालिका दक्षिणी क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। वहीं बालक पश्चिमी क्षेत्र की टीम विजेता रही और बालक दक्षिणी क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने मे जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश सिंह,जनरल मैनेजर के पी सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह बघेल, विपिन सेन,योगिता गुरुनुले,जय श्री त्रिपाठी कोच क्रीड़ा परिसर, पी टी आई रजनी जायसवाल कुसमी, रोशनलाल कोल, कृष्णानन्द मिश्रा, जयवीर सिंह, सत्यम सोंधिया,धनेश भीटी, सुनीता वर्मा, अखिलेश सिंह, संतोष पनिका भुइमाड़, राधेश्याम यादव टमसार, धीरेन्द्र परिहार, अधीक्षक राममिलन प्रजापति,यशवंत सिंह, रामबहादुर प्रजापति सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद त्रिपाठी एवं आभार कार्यक्रम के संयोजक रामपाल सिंह द्वारा व्यक्त किया गया।

Next Post

कमाई बढ़ी फिर भी नुकसान! इंडिगो को 1,879 करोड़ रुपये का घाटा

Fri Oct 30 , 2026
मुंबई, इंडिगो ने दूसरी तिमाही में 1,879 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया, लेकिन कमाई में 25.9% की सालाना वृद्धि हुई। जानें ईंधन की ऊंची कीमतों और भू-राजनीतिक व्यवधानों का कंपनी पर क्या पड़ा असर। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने गुरुवार को […]

You May Like