सड़क हादसे में युवक की संदिग्ध मौत

सिंगरौली । कोतवाली बैढ़न के समीपी बिलौंजी तेलियान बस्ती में बीती शाम बाईक सवार एक युवक संदिग्ध हालत में खून से लहुलुहान मिला था, जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा था कि रात में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मौत पर संदेह जताया।

जानकारी के अनुसार देवरा निवासी दिव्यांश साकेत मोटरसाइकिल से संभवत: दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, ऐसी जानकारी है। परंतु उपचार के दौरान हुई युवक की मौत पर परिजनों ने संदेह जताते हुये इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। मृतक के परिजनों ने कोतवाली बैढ़न पहुंच शिकायत आवेदन पत्र दिया है।

००००००

Next Post

अनुमति प्राप्त कर किया गया निर्माण कार्य

Wed Sep 9 , 2026
जबलपुर। भोपाल नगर निगम के द्वारा कलियासोत तथा बडे तालाब के पचास मीटर के दायरे में आने वाले मकान को अवैध करार देते हुए तोडने के संबंध में जारी आदेश को चुनौती देने के मामले में हाईकोर्ट जस्टिस विवेक मिश्रा की एकलपीठ ने निर्मित मकान के तोडने पर रोक बरकरार […]

You May Like

मनोरंजन