Bigg Boss 19 में होस्ट रोहित शेट्टी ने प्रतियोगियों की पोल पर फोकस किया। टास्क में प्रतियोगियों को करंट ब्लेट पहनकर झूठ पकड़ना था। इस दौरान तान्या मित्तल की दुबई ट्रिप की कहानी झूठी साबित हुई।
बिग बॉस 19 का वीकएंड का वार हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक और रोमांचक रहा। इस बार होस्ट रोहित शेट्टी ने प्रतियोगियों पर सख्त रुख अपनाते हुए तान्या मित्तल और प्रणीत मोरे पर खास ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्रतियोगियों को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें करंट ब्लेट पहनना था, जो हल्का सा झटका देता है। टास्क का मकसद प्रतियोगियों से झूठ पकड़ना और उनका सीधा जवाब लेना था।
इस टास्क के दौरान तान्या मित्तल की पोल खुल गई। प्रतियोगियों और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रही तान्या की दुबई ट्रिप की कहानी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बकलावा मिठाई खाने के लिए दुबई जाती हैं। लेकिन रोहित शेट्टी के टास्क के दौरान तान्या ने इस बात को स्वीकार किया कि यह पूरी तरह झूठी थी। इस खुलासे ने घर के माहौल को और ज्यादा रोमांचक और दर्शकों के लिए मनोरंजक बना दिया।
