
भिंड। रौन कस्बे के बाइपास पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे 28 वर्षीय विनय राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मिहोना थाना क्षेत्र के राठौर की मढ़ैयन गांव निवासी विनय होली पर अपनी बहन को कार से भिंड लेने जा रहे थे। उनके साथ रामू राजावत (32) और वीरू राठौर (30) भी कार में सवार थे। जैसे ही कार रौन बाइपास पर पहुंची, ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिससे कार पलट गई।
