
दमोह। शहर की प्रसिद्ध गायनिक डॉ. श्रद्धा गंगेले के चिकित्सक पति व प्राचार्य जेठ की मैहर के पास सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों भाई पितरों का पिंडदान कर वापस लौट रहे। जो शनिवार तडक़े 3 बजे मैहर के पास हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में ड्राइवर गंभीर स्थिति में मैहर अस्पताल में इलाजरत है।
डॉ. श्रद्धा गंगेले के पति डॉक्टर संजय गंगेले (59) व प्राचार्य सुधीर गंगेले (61) कार क्रमांक एमपी 20 बीए 5139 से गया पिंडदान करने गए थे। कार को ड्राइवर राजा रैकवार ड्राइव कर रहा था। दोनों भाई गया से पिंडदान कर वापस लौट रहे थे रात तीन बजे मैहर फोर लेन पर कार डिवाइर से टकरा गई। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी जिससे हादसा हो गया। इस हादसे में यह भी सामने आ रहा है कि ड्राइवर सीट बेल्ट बांधे था, जिससे गंभीर है। जबकि आगे बैठे डॉ. संजय गंगेले सीट नहीं बांधे थे। जिससे उनके साथ ही पीछे बैठे बड़े भाई सुधीर गंगेले की भी मौत हो गई। वहीं ड्राइवर राजा को मैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर लगते ही दमोह से परिजन गए थे। शनिवार की शाम 4 बजे दोनों भाईयों के शव दमोह पहुंचे, जिनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पर कर दिया गया है।
