ग्रामीण नल-जल योजनाओं के सुचारू संचालन एवं मरम्मत के लिए 18 एजेंसियां सूचीबद्ध

धार. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा नल-जल योजनाओं की मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं अध्यक्ष जिला वॉश तकनीकी समिति द्वारा ग्रामीण नल-जल योजनाओं के वृहद मरम्मत, रखरखाव, जल स्रोतों के विकास तथा पाइपलाइन विस्तार कार्यों के लिए 18 निर्माण एजेंसियों को सूचीबद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।यह कार्यवाही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल द्वारा 6 जुलाई 2026 एवं 25 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के अनुक्रम में जिला वॉश तकनीकी समिति, जिला पंचायत धार के अनुमोदन के पश्चात की गई है।

जनपद पंचायतवार एजेंसियों को कार्य आवंटित-जारी आदेश के अनुसार एजेंसियों को चयनित दो-दो विकासखंडों में कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। इनमें धार एवं बदनावर विकासखंड में सोमानी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स, धार एवं तिरला में एरा क्रिएटर एवं श्री राम बालाजी कंस्ट्रक्शन, तिरला एवं नालछा में जे.एम.एच. कंस्ट्रक्शन एवं सुभाष जाट तथा नालछा एवं बदनावर में वैभव सोनी को कार्य आवंटित किया गया है।इसी प्रकार सरदारपुर एवं बाग विकासखंड में शैलेन्द्र जोशी एवं अनिल यादव ठेकेदार, मनावर एवं गंधवानी में बालाजी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स, अरविंद कुमार कनेन्या, श्रीराम बबेले एवं विनीता शर्मा तथा धरमपुरी एवं उमरबन में जे.एम.एच. कंस्ट्रक्शन, दिलीप कुमार धूले एवं श्री वि_ल कंस्ट्रक्शन को अधिकृत किया गया है।इसके अतिरिक्त गंधवानी एवं कुक्षी विकासखंड में शैलेन्द्र जोशी, कुक्षी एवं निसरपुर में मां नर्मदा कंस्ट्रक्शन तथा निसरपुर एवं डही विकासखंड में तुलसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को कार्य आवंटित किया गया है।

नियम एवं शर्तों का पालन अनिवार्य

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि सूचीबद्ध सभी एजेंसियों पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में उल्लेखित नियम एवं शर्तें अनिवार्य रूप से लागू होंगी।इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं की मरम्मत, रखरखाव, जल स्रोतों के विकास एवं पाइपलाइन विस्तार के कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Next Post

नीमच कृषि उपज मंडी को आधुनिक एवं आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना बनाएं - सचिव श्री निशांत वरवड़े

Fri Nov 20 , 2026
नीमच। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सचिव श्री निशांत वरवड़े एवं मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री राघवेंद्र सिंह ने आज प्रात: नीमच स्थित औषधि मंडी एवं कृषि उपज मंडी चंगेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में विभिन्न कृषि एवं औषधीय फसलों की आवक, बिक्री, नीलामी […]

You May Like