इंदौर के हर वार्ड में नियुक्त किए 8-10 आपदा मित्र

इंदौर: आज रविंद्र नाट्यगृह में आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षकों द्वारा आपदा मित्रों को मॉक ड्रिल व आपात स्थिति में आवश्यक कदम उठाए जाने की विशेष जानकारी दी गई. प्रशिक्षण कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जब हमारे जवान सीमा पर लड़ते हैं, तो हमें आंतरिक सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए. इंदौर के 85 वार्डों में 8-10 आपदा मित्र नियुक्त किए गए हैं. उक्त आपदा मित्र संकट की घड़ी में तत्काल सहायता प्रदान करेंगे.

यह नवाचार इंदौर की सेवाभावी भावना का परिचायक है.इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर जो भी करता है, अद्भुत करता है. हम न केवल आपदा मित्रों का गठन कर रहे हैं, बल्कि जिला स्तर पर समिति बनाकर नागपुर में भी विशेष प्रशिक्षण आयोजित करेंगे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि इंदौर एक ऐसा शहर है, जो देश के अन्य शहरों से एक कदम आगे बढ़कर काम करता है.

आपदा प्रबंधन हेतु नागरिकों को प्रशिक्षण देकर इंदौर ने नई मिसाल पेश की है. कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

Next Post

स्थाई कुंभ नगरी की ओर बढ़ा कदम, किसानों को लाभ समझाने रथ रवाना

Sun May 11 , 2025
उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के लिए आज स्थाई कुंभ नगरी की परिकल्पना पर आधारित लैंड पुलिंग योजना का प्रचार-प्रसार रथ हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम सभापति कलावती यादव और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने योजना को विकास के लिए मिल का पत्थर बताया। […]

You May Like