उज्जैन:सिंहस्थ 2028 के लिए आज स्थाई कुंभ नगरी की परिकल्पना पर आधारित लैंड पुलिंग योजना का प्रचार-प्रसार रथ हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम सभापति कलावती यादव और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने योजना को विकास के लिए मिल का पत्थर बताया। किसानों को जागरूक करने के लिए 35 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा।
योजना के तहत 25% भूमि रोड नेटवर्क, 5% पार्किंग और सुविधाओं के लिए, जबकि 50% भूमि किसानों के पास रहेगी। सिंहस्थ क्षेत्र को 60 फीट चौड़ी पक्की सड़कों और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। सिंहस्थ न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है,आस्था का विराट प्रदर्शन है.सिंहस्थ में 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है.
