ग्राम कुकड़ीपाड़ा में युवक की तालाब में डूबने से मौत

झाबुआ. मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले की थांदला तहसील के खवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकड़ीपाड़ा में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हूमो पिता भाणजी कटारा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम कुकड़ीपाड़ा के रूप में हुई है।

खवासा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, हूमो तालाब में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। पास ही मौजूद 12 वर्षीय एक बालिका ने युवक को डूबते हुए देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी खवासा पुलिस चौकी को दी गई। खवासा पुलिस चौकी प्रभारी आरक्षक शेरसिंह भयडिया ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Next Post

इंजेक्शन के बाद नाबालिग की मौत, परिजनों का हंगामा

Thu Oct 8 , 2026
नीमच/मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग निवासी नाबालिग धर्मपाल पिता मंगल कीर की उपचार के दौरान मौत के बाद गुरुवार को मामला गरमा गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की मौत के विरोध में मनासा थाने का घेराव कर चक्काजाम किया। परिजन निजी अस्पताल के चिकित्सक पर उपचार […]

You May Like