खुले पोर्च से दो बैग चोरी, तीन लैपटॉप और टैबलेट सहित सामान ले गया बदमाश

इंदौर:महालक्ष्मी नगर में घर के खुले पोर्च से अज्ञात बदमाश दो बैग चोरी कर ले गया. बैग में तीन लैपटॉप, एक टैबलेट, पावर बैंक, नकदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे. मामले में लसूड़िया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
पार्थ सिंह राजावत उम्र 21 साल ने पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर शाम 5 से 5.40 बजे के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति उनके 711, एमआर-3 महालक्ष्मी नगर स्थित घर के खुले पोर्च से दो बैग उठा ले गया. एक बैग में उनका लेनोवो और दोस्त सक्षम जायसवाल का एचपी लैपटॉप तथा पावर बैंक था. दूसरे बैग में लेनोवो का लैपटॉप, ओनर कंपनी का टैबलेट, नकदी और मार्कशीट व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज रखे थे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

मेडिकल कॉलेज रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Mon Oct 5 , 2026
सतना:रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सतना में मेडिकल कॉलेज के लिए जाने वाले मार्ग पर एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सडक़ के दोनों ओर फैले अवैध कब्जों और बाधाओं को हटाकर लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई में मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण […]

You May Like