नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

भैरुंदा। पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को गिर तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेजा गया. वहीं बालिका को बरामद कर परिजनों के सुर्पुद किया गया. जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन रात्रि में बिना बताए कहीं चली गई है. उसे आसपास तलाश गया लेकिन वह नहीं मिली. उसकी बहन को काई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी. थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी पूर्व में भी अपह्रता को बहला फुसलाकर ले गया था. पुलिस ने बुधवार को अपहरर्ता को आरोपी 21 वर्षीय हल्लू अहिरवार पिता दुर्जन अहिरवार निवासी ग्राम सियरमऊ थाना सिलवानी जिला रायसेन के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजने की कार्यवाही की गई.

 

Next Post

सौहार्दता बिगाड़ने वाला युवक आया पुलिस की‌ गिरफ्त में

Thu Feb 5 , 2026
सारनी। शहर की फिजा बिगाड़ने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाबा मठादेव के भंडारे को लेकर सोशल मिडिया पर दोनों समुदाय के लोगो को अप शब्दों का इस्तेमाल किया है. जिसको लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त था. इस मामले को लेकर अखिल भारतीय […]

You May Like