वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में 17 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रूसी रक्षा मंत्रालय

मास्को, 11 सितंबर (वार्ता) रुस के रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रूसी क्षेत्रों में घुसे 17 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए हैं।
मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “पिछली रात, ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 17 यूक्रेनी विमान-प्रकार के मानवरहित हवाई वाहनों को नष्ट कर दिया।”
मंत्रालय के मुताबिक वोरोनिश क्षेत्र में छह ड्रोन, बेलगोरोड क्षेत्र में पांच, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों में दो-दो, और लिपेत्स्क और तांबोव क्षेत्रों में एक-एक ड्रोन मार गिराया गया।

Next Post

इराक में अपहृत इजराइली-रूसी शोधकर्ता एलिजाबेथ त्सुर्कोव रिहा

Thu Sep 11 , 2025
बगदाद, 11 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इराकी मिलिशिया द्वारा कई महीनों तक कैद और यातनाएं झेलने वाली एक इजराइली-रूसी शोधकर्ता एलिजाबेथ त्सुर्कोव को रिहा कर दिया गया है। अब वह अमेरिका में सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा […]

You May Like