सीएम डॉ. मोहन यादव ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर समरसता सम्मेलन का किया शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानस भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समरसता सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने आदर्श जीवन और रामायण जैसे महाकाव्य के माध्यम से समाज को सत्य, न्याय और समानता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता भारत की आत्मा है और हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर समाज को एकता और सद्भाव की दिशा में अग्रसर करना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Next Post

जीआईएफ कार्य समिति निर्वाचन में लाल झंडे का कब्जा

Sun Oct 12 , 2025
जबलपुर: आयुध निर्माणी जबलपुर में संपन्न कार्य समिति निर्वाचन 2025-27 में जीआईएफ मजदूर यूनियन एआईडीईएफ ने कार्य समिति चुनाव में 9 में से 9 सीट एवं कैंटीन प्रबंध समिति निर्वाचन में 2 में से 2 सीट जीत कर लाल झंडे का परचम लहरा दिया है। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन […]

You May Like