जबलपुर: आयुध निर्माणी जबलपुर में संपन्न कार्य समिति निर्वाचन 2025-27 में जीआईएफ मजदूर यूनियन एआईडीईएफ ने कार्य समिति चुनाव में 9 में से 9 सीट एवं कैंटीन प्रबंध समिति निर्वाचन में 2 में से 2 सीट जीत कर लाल झंडे का परचम लहरा दिया है। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अर्नब दासगुप्ता ने कहा है कि यह जीत कर्मचारियों की जीत है , यह जीत दर्शा रही है कि कर्मचारियों का आस्था और विश्वास एआईडीईएफ के लाल झंडे पर ही है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि फैडरेशन के अध्यक्ष एस एन पाठक और राष्ट्रीय महासचिव सी श्रीकुमार की मेहनत से ही जबलपुर स्थित सभी निर्मार्णियों एवं 506 आर्मी वेश वर्कशॉप, सीओडी के साथ साथ पूरे देश में अधिकांश स्थानों पर लाल झंडे की सत्ता है। जीआईएफ मजदूर यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री राजेश पटेल, मनोज साहू ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सर्वाधिक मत पाने वाले प्रत्याशी राकेश दुबे ने कहा कर्मचारियों ने मत स्वरूप जो प्यार दिया है हम सभी प्रत्याशी सभी के ऋणी है। इस अवसर पर आयुध निर्माणी खमरिया से पुष्पेंद्र सिंह, सुकेश दुबे, सुरेश कन्ना, शिवेंद्र रजक, हरीश चौबे निर्भय पटेल, संजीव कुमार, आशीष श्रीवास्तव वीएफेजे से अमरीश सिंह, नितेश कुमार जी सी एफ से रोहित यादव, उत्तम बिस्वास, सीओडी से पी के तिवारी, नरेंद्र विश्वकर्मा, 506 से विकास याद, संतोष यादव ने कर्मचारियों का लाल झंडे के प्रति विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया है।
कुछ ऐसा रहा चुनाव परिणाम
कार्य समिति चुनाव 2025-27 में हुए चुनाव में विजयी हुए राकेश कुमार दुबे को 200 मत, अरूणोदय कुमार उरमलिया को 190 मत, जितेंद्र नायक को 178, मांगे राम को 167, पवित्र डुंगरी को 155, पीयूष कुमार को 141, साताराम मीणा को 145, तोफम सिंह को 161, वरूण स्वामी को 189 मत और कैंटीन प्रबंधक समिति चुनाव में विजयी हुए अजेश मेहरा को 191 मत, राहुल श्रीवास्तव को 170 मत मिले हैं।
