
नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के चल्दु गांव में एक सडक़ हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक मांगीलाल पिता भोना बावरी अपने गांव से बाइक पर फल-फ्रूट खरीदने नीमच जा रहे थे। चल्दू पुलिया के समीप एक तेज रफ्तार कार (आर जे 09 सीडी 4309) ने पीछे से उनकी बाइक (एमपी 44 एम एन 0583) को टक्कर मार दी।
हकियाखाल चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मौके से कार को जब्त किया गया है। वाहन चालक का पता किया जा रहा है। मामला केस दर्ज कर जांच में लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
