एम्बुलेंस में खीचला-पापड़ मिलने पर चालक की सेवा समाप्त

सागर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी के अनुसार शाहपुर में अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, रेफर करने पर बुलाई एम्बुलेंस में भरे मिले खीचला-पापड़ पर प्रशासन ने एम्बुलेंस सेवा की गंभीर लापरवाही को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश जिला प्रबंधक 108 जेएईएस सागर को दिए गए। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, एम्बुलेंस वाहन क्रमांक सीजी 04 एनटी 1842, लोकेशन शाहपुर चौकी, के चालक सोनू लोधी की लापरवाही प्रमाणित पाई गई। जिला प्रबंधक 108 श्री कृष्णा गौर द्वारा प्रतिवेदन दिया गया जिसके अनुसार संबंधित वेंडर ने चालक की सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

डॉ. ममता तिमोरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी एम्बुलेंस कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वाहन में अनधिकृत सामग्री न रखी जाए और नागरिकों को समय पर, व्यवस्थित और शुद्ध आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Next Post

E-KYC अपडेशन में लापरवाही, 6 अधिकारियों को नोटिस

Tue May 6 , 2025
रीवा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समग्र पोर्टल पर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत दर्ज हितग्राहियों के ई केवाईसी अपडेशन का कार्य किया जा रहा है. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ई केवाईसी अपडेशन में लापरवाही बरतने पर 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है. नोटिस […]

You May Like

Play sound