
खंडवा। संस्कारों की नगरी खंडवा भी अयोध्या के रंग और उल्लास में नजर आया जिले में करीब 600 से अधिक मंदिरों में ध्वज बदले गए । महापौर अमृता अमर यादव ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर भगवा लगाया। अयोध्या का घंटाघर पर लाइव प्रसारण देख वहां एकत्रित लोग भावुक हो गए।
पंचमी को राम विवाह महोत्सव पर मंगलवार का दिन खंडवा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। जब अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के मंदिर का ध्वजारोहण हो रहा था, उसी समय खंडवा का हृदय स्थल ‘घंटाघर’ भी ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज रहा था।
अमर यादव
ध्वज लेकर पहुंचे
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव ने अपने संकल्प को मूर्त रूप देते ध्वजा का पूजन किया। भाजपा नेता अमर यादव यादव ने मंत्रोच्चार के साथ घंटाघर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के शिखर पर विधि-विधान से भव्य भगवा ध्वज फहराया। यह ध्वज अयोध्या राम मंदिर में लगे ध्वज का हूबहू प्रतिरूप है।
संस्कारनगरी
बन गया खंडवा
महापौर अमृता अमर यादव ने कहा, ‘25 नवम्बर का यह दिन हम सभी के लिए एक पावन और ऐतिहासिक पल है। अयोध्या में मंदिर का निर्माण पूर्ण होना और आज का यह ध्वजारोहण उस भव्य यात्रा की आध्यात्मिक पूर्णता है, जिसे देखने की आकांक्षा पीढिय़ों से संजोई गई थी।
600 मंदिरों में
भगवा ध्वज लगाए
महापौर ने कहा, ‘शहर के 600 से अधिक मंदिरों में भगवा ध्वज लगवाने का यह प्रयास मेरे किसी पद या अधिकार से जुड़ा निर्णय नहीं है, बल्कि यह मेरे मन की भक्ति और अपने नगर के प्रति प्रेम का भाव है। मैं चाहती थी कि आज पूरा खंडवा एक ही आस्था, एक ही भाव और एक ही रंग—भगवा में दिखाई दे।
अयोध्या का लाइव प्रसारण देखा
ध्वजारोहण के साथ ही मंदिर प्रांगण में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। महापौर अमृता यादव, अमर यादव और उपस्थित जनसमूह ने एक साथ बैठकर अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन किए।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ अमर यादव पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, वरिष्ठ भाजपा नेता परमजीत सिंह नारंग, प्रवक्ता सुनील जैन सुधांशु जैन,प्रियांशु चौरे, प्रशांत मिश्रा,रोशनी गोलकर,प्रीति वर्मा,पिंकी राठौर,मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्रा, गणेश गुरबाणी,आशीष राजपूत,भारत पटेल,प्रदीप यादव, हरीश सेन राजेश यादव,सोमनाथ काले, विक्की बावरे एवं समस्त पार्षद गण मौजूद रहे। युवाओं और कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया,जिसमें रानू लाला,सुनील बंसल,सोनू यादव, मनीष पवार,अश्विनी साहू,आकाश यादव,नितेश कपूर,कुबेर दुबे, ऋषि दासगुप्ता,अनुज नागौरी, विजय पवार, शुभम पटेल, टीटू गौर, सटी चौबे,दिलीप यादव,अविनाश यादव, शांतम दुबे,राजा बंसल, हेमू शेखावत,और अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही। समापन महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।
