ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: भंवरकुंआ पुलिस ने ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 1.528 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया, जब्त माल की कीमत बाजार में 15 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद यादव ने बताया कि गश्त के दौरान रोल्टा मैदान, शिवमपुरी कॉलोनी में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को थैली लिए घूमते देखा. संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली, तो थैली में अवैध गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय संजय कनेल निवासी ग्राम मगरादेव जिला देवास के रूप में हुई.

Next Post

सरवटे बस स्टेण्ड से गायब है वाटर कूलर, पीना पड़ा रहा टंकी का गर्म पानी

Tue Mar 11 , 2025
इंदौर: जब यह बस स्टैंड बनाया गया था तब पहली गर्मी में वॉटर कूलर रखा गया था, जिससे यात्री ठंडे पानी की सुविधा मिलती थी. फिर बरसात और बाद में ठंड आई. अब इस गर्मी में पूरे बस स्टैंड पर ढूंढ लिया लेकिन वहां वॉटर कुलर कहीं दिखाई नहीं दिया. […]

You May Like

मनोरंजन