इंदौर: जब यह बस स्टैंड बनाया गया था तब पहली गर्मी में वॉटर कूलर रखा गया था, जिससे यात्री ठंडे पानी की सुविधा मिलती थी. फिर बरसात और बाद में ठंड आई. अब इस गर्मी में पूरे बस स्टैंड पर ढूंढ लिया लेकिन वहां वॉटर कुलर कहीं दिखाई नहीं दिया. आखिर कहां गया इतना बड़ा वॉटर कूलर जो कि लोगों की सुविधा के लिए सरवटे बस स्टैंड पर रखा गया था.वर्तमान में पानी की सुविधा के लिए यह पानी की टंकी बनाकर उसके नलों से हल्का गर्मी पानी पीने को ज़रूर दिया जा रहा है.
इनका कहना है
गर्मी के मौसम में तो पानी की बहुत आवश्कता पड़ती है और विशेष रूप से जब कोई यात्रा कर रहा हो. शहर के महापौर और कलेक्टर द्वारा जांच करनी चाहिए. इसमें प्रबंधन कमेटी भी जिम्मेदार है.
– सलीम खान
हमेशा यह देखने, सुनने में आया है कि प्रशासन द्वारा करोड़ों रूपए खर्च कर दिखावे की सुविधा रखी जाती है और बाद में वह सुविधा अचानक ख़राब हो जाती है. अब कौन पूछे, कौन कहे.
– अशोक राजे
जो सुविधा दी गई थी, वह यहां से गायब हो चुकी है. अब लोगों को मजबूर होकर इस पानी की टंकी का पानी पीना पड़ता है या फिर पानी की बॉटल खरीदना पड़ती है.
– विष्णु यादव
