टीटी नगर पुलिस ने पकड़े वाहन चोर, 7 बाइक बरामद

भोपाल। टीटी नगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 7 दोपहिया वाहन बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है.आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. पकड़े जाने पर आरोपियों ने विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने सभी वाहनों को जप्त कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है.

Next Post

खाद एवं बीज विक्रेताओं ने कलेक्टर से मांगी सुरक्षा, सौंपा ज्ञापन

Mon Aug 11 , 2025
विदिशा। कीटनाशक, खाद एवं बीज विक्रेता संघ ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की.संघ के अनुसार खरीफ फसलों में खरपतवार नाशक दवाओं से नुकसान के मामलों में किसान अक्सर दुकानदारों पर आरोप लगाते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है. विक्रेताओं का कहना है कि […]

You May Like