खाद एवं बीज विक्रेताओं ने कलेक्टर से मांगी सुरक्षा, सौंपा ज्ञापन

विदिशा। कीटनाशक, खाद एवं बीज विक्रेता संघ ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की.संघ के अनुसार खरीफ फसलों में खरपतवार नाशक दवाओं से नुकसान के मामलों में किसान अक्सर दुकानदारों पर आरोप लगाते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है. विक्रेताओं का कहना है कि वे फसल की सैंपलिंग, डेमो और कृषि विभाग की जांच में पूरा सहयोग देते हैं, लेकिन किसान कई बार अनावश्यक दबाव डालकर मुआवजा मांगते हैं. अध्यक्ष गोपाल दास राठी ने कहा कि विक्रेता निर्माता नहीं हैं, फिर भी उन पर कार्रवाई की जा रही है.

संघ ने ब्लॉकवार किसानों की मदद हेतु टोल फ्री नंबर जारी करने की भी मांग की.

Next Post

रुईगढ़-नरवर मार्ग पर 2 सडक़ दुर्घटना, 2 की मौत

Mon Aug 11 , 2025
उज्जैन। देवासरोड के नरवर और उन्हेल मार्ग के रुईगढ़ में सोमवार को 2 सडक़ दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई। एक गंभीर घायल हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पहली सडक़ दुर्घटना नरवर में होना सामने आई। बाइक पर सवार […]

You May Like