रुईगढ़-नरवर मार्ग पर 2 सडक़ दुर्घटना, 2 की मौत

उज्जैन। देवासरोड के नरवर और उन्हेल मार्ग के रुईगढ़ में सोमवार को 2 सडक़ दुर्घटना में 2 लोगों की जान चली गई। एक गंभीर घायल हुआ है। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

पहली सडक़ दुर्घटना नरवर में होना सामने आई। बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों को तेजगति से आये अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और भाग निकला। बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर घायल हो गये थे। 108 एम्बुलेंस चरक भवन लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उसमें दर्ज नंबरों पर सम्पर्क करना शुरू किया। जानकारी लगते ही दोनों के परिजन चरक भवन पहुंच गये। गंभीर घायल को उपचार के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया। मृतक की सूचना अस्पताल स्टॉफ ने पुलिस चौकी को दी थी। जहां पहुंचे परिजनों ने उसका नाम सुरेशचंद्र पिता गोरधनलाल शर्मा 50 साल निवासी नामली रतलाम होना बताया। उसके साथ घायल का नाम भी सुरेशचंद्र पिता मांगीलाल निवासी श्रवणखेड़ी है। दोनों बाइक से औंकारेश्वर गये थे, जहां से वापस लौट रहे थे। नरवर पुलिस के अनुसार दुर्घटना स्थल पर टक्कर मारने वाले वाहन की पता नहीं चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है।

Next Post

नपा अधिनियम में संशोधन लोकतंत्र की हत्या का है प्रयास

Mon Aug 11 , 2025
खंडवा। पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिनियम 1961 में संशोधन कर निकाय स्तर पर लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धारा 43(क) और 43(ए) पार्षदों को महापौर व अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का अधिकार […]

You May Like