अवैध पटाखा भंडारण का आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने गल्ला मंडी के पास रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी सामग्री संग्रह करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब ₹60,000 मूल्य की 36 प्रकार की आतिशबाजी सामग्री जप्त की।

आरोपी मोहित गुप्ता, पुत्र रमेश गुप्ता, निवासी पिपरसानिया मोहल्ला को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और विवेचना जारी है।

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और रहवासी इलाकों में पटाखों का उत्पादन, भंडारण और विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है। दुकानदारों को केवल सुरक्षित स्थानों पर बिक्री की अनुमति है और सुरक्षा मानकों व अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Next Post

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू

Wed Oct 15 , 2025
सागर। सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू की गई है। एसडीएम शाहगढ़ नवीन सिंह ठाकुर के द्वारा शाहगढ़ तहसील के अंतर्गत क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में भारी अनियमिताएं पायी गई, जिस पर क्लीनिक को सील किया गया। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।