भलमुडी स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र शिविर संपन्न, 101 मरीजों की हुई जांच

राजनगर। नगर परिषद बनगांव वार्ड क्रमांक 15 स्थित भलमुडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारतीय जनता पार्टी मंडल राजनगर के तत्वावधान में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. सतीश शर्मा, बीएमओ डॉ. दीवान, डॉ. आलोक सुखसागर, रिचा सिंह, मधु सिंह सहित मेडिकल र्कॉलेज राजनगर की स्वास्थ्यकर्मी टीम ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद बनगवां एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों का बारी-बारी से परीक्षण किया। इस दौरान मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र संबंधी रोगियों की पहचान की गई। जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, उनके लिए कैंप समाप्ति के बाद जबलपुर ले जाकर सफल ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। शिविर में कुल 101 मरीजों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर भाजपा बनगांव अध्यक्ष यशवंत सिंह, वरिष्ठ नेता प्रेमचंद यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिन द्विवेदी, गिरिजा विश्वकर्मा, पार्षद पति बृजेश कुशवाहा, जितेंद्र पनिका, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ तथा सागर से आए नेत्र विशेषज्ञ पवन कुमार यादव एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

गौमांस करमुक्ति अधिसूचना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

Thu Sep 25 , 2025
नरसिंहपुर। जिले में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर देवंती परते को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में शासन द्वारा जारी अधिसूचना, जिसमें गौमांस को करमुक्त घोषित किया गया है, पर आपत्ति दर्ज कर तत्काल निरस्तीकरण की मांग की गई। विहिप […]

You May Like