
इंदौर। नेशनल लोक अदालत में इंदौर नगर पालिक निगम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में नागरिकों ने 50 करोड़ 47 लाख 87 हजार 814 रुपये कर के रूप में जमा किए। यह अब तक आयोजित सभी नेशनल लोक अदालतों में एक दिन में सबसे अधिक वसूली का रिकॉर्ड है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2023 से अब तक कुल 7 नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें इस बार हुई लोक अदालत सबसे सफल रही। निगम द्वारा संपत्ति कर और जल कर जमा करने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट दी गई थी। इसी वजह से सुबह से ही काउंटरों पर बिल जमा करने वालों की भीड़ लगी रही।निगम ने करदाताओं की सुविधा के लिए मैनुअल काउंटरों के साथ ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई। नागरिकों ने दोनों माध्यमों से कर चुकाया।
ज्ञात हो कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कुछ दिनों पूर्व ही राजस्व विभाग और एआरओ की बैठक में 50 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया था, जिसे निगम ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
*अब तक इंदौर में आयोजित लोक अदालतों से नगर निगम को एक दिन में कर वसूली*
*13-09-2025 (50,47,87,841)*
*10-05-2025(6,94,42,626)*
*08-03-2025 (33,16,69,392)*
*14-12-2024 (40,38,32,332)*
*14-09-2024 (22,10,55,039)*
*13-07-2024 (31,42,09,379)*
*09-12-2023 (41,30,83,637)*
