अशोकनगर के गांवों में दिग्विजय सिंह का जगह-जगह स्वागत

विशेष संवाददाता अशोकनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुक्रवार को अशोकनगर जिले के विभिन्न गांवों से गुजरी। इस दौरान ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

यात्रा सुबह 8 बजे सोवत गांव से प्रारंभ हुई। यहां ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह का फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वाजिदपुर, खेजड़ा हाट, सेमरा हाट, खेजड़ा खुर्द जोड़ और गाटा पहुंची। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी बातें सुनीं और यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

दोपहर करीब 1 बजे गाटा में यात्रा का भोजन एवं विश्राम के लिए पड़ाव रहा। अपराह्न 3 बजे यात्रा पुनः शुरू हुई और करैया राय होते हुए पिपरिया राय पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया।

यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान, धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों में पारदर्शिता और जनसंवाद के माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।

दिनभर का यात्रा क्रम पिपरिया राय में सरपंच के बगीचे में समाप्त हुआ, जहां रात्रिभोज की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह रात्रि विश्राम के लिए अशोकनगर सर्किट हाउस रवाना हुए।

Next Post

ओपनसिग्नल रिपोर्ट: होम इंटरनेट की जंग में एयरटेल आगे, ब्रॉडबैंड की पांचों श्रेणियों में रहा अव्वल

Fri Nov 13 , 2026
नई दिल्ली। देश के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड बाजार में एयरटेल और जियो के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर जारी नई रिपोर्ट में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। ओपनसिग्नल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, होम इंटरनेट की विश्वसनीयता, डाउनलोड-अपलोड स्पीड और वीडियो अनुभव के मूल्यांकन में एयरटेल ने पांचों प्रमुख श्रेणियों में […]

You May Like