
दमोह. श्री दिगम्बर जैन औषधालय कमेटी दमोह की आम सभा का आयोजन जैन औषधालय भवन में 14 जनवरी को निर्वाचन अधिकारी रतन चंद जैन के आतिथ्य में आयोजित की गई. आमसभा के 84 सामान्य सदस्यों की उपस्थिति रही. जिसमे मंगलाचरण आनंद जैन अन्नू ने किया तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी रतन चंद जैन ने 15 जनवरी से निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की. सह निर्वाचन अधिकारी अभिषेक जैन ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए निर्वाचन की जानकारी दी. कमेटी के सह निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र जैन सोमखेड़ा ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा सह निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बड़कुल ने सामान्य सभा के सदस्यों के नाम में हुए संशोधन की जानकारी दी. आमसभा में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार कमेटी के सह निर्वाचन अधिकारी सतीश जैन कल्लन भैया ने व्यक्त किया. निर्वाचन प्रक्रिया के सहयोगी राहुल जैन की उपस्थिति रही.
