अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जनकार्य एवं जन कल्याण टीम रही विजेता

ग्वालियर: नगर निगम द्वारा कराए जा रहे अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएलबी कॉलेज पर क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आज का पहला मैच जनकार्य और एसबीएम के मध्य हुआ। जिसे जनकार्य की टीम ने 73 रन से एसबीएम को हराया। वहीं दूसरा मैच जनकल्याण और चिड़ियाघर के मध्य हुआ, जनकल्याण की टीम ने 139 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंदी को दिया।

जो कि एक तरफा नजर आया जिसे जनकल्याण के कप्तान सुरेश मालवीय की रणनीति से चिड़ियाघर की टीम पर शुरू से ही दवाब बनाए रखा और चिड़ियाघर की टीम 10 ओवर भी नहीं खेल पाई, और पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इस प्रकार जनकल्याण की टीम 64 रन से विजेता रही। मैच के मेन ऑफ द मैच अशोक कुशवाह रहे जिन्होंने 63 रन बनाए। क्रिकेट टूर्नामेंट में सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव, नमन कौरव और अयोध्या शर्मा मौजूद रहे।

Next Post

भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को अब मजबूत करने का समय : सर्जियो गोर

Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 फरवरी (वार्ता) भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांड के एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी का विस्तार होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण सहयोग को मजबूत करने का […]

You May Like