पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुखबड़ेरी के पास माइलस्टोन 97.5 पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। राहगीरों और यूपीडा सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन टेनिस खिलाड़ियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति, इरफान अंसारी और अनिकेत के रूप में हुई है। हादसे में तीन अन्य खिलाड़ी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सभी खिलाड़ी लखनऊ में टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देवरिया लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौके से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

.....

Next Post

पटवारियों ने कामकाज बंद कर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

Wed Oct 7 , 2026
सिंगरौली: पटवारियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिलेभर के पटवारी कामकाज बंद कर जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रभाकर सिंह चौहान की अगुवाई में पटवारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन में […]

You May Like