इलाज के लिए मुंबई गए दंपती के घर चोरी

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम सालीवाड़ा स्थित फेस-2 संस्कार शिल्प बास्तुलेंड में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर लैपटॉप और अलमारी में रखी नकदी पार कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सालीवाड़ा निवासी अतुल कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई अनिल कुमार गुप्ता पत्नी के साथ इलाज कराने मुंबई गए थे। वे मुंबई से लौटे, तो घर के दरवाजे की कुंडी टूटी और सामान बिखरा मिला। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइकों पर सवार 4 संदिग्ध घर के अंदर-बाहर जाते दिखे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

साले ने जीजा पर दागी गोली

Mon Nov 16 , 2026
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत साठिया कुआं में ओम सोनकर ने अपने ही रिश्ते के जीजा पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पीड़ित ने समय रहते एक घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने छोटी ओमती कदम तलैया निवासी 25 वर्षीय पीड़ित सोहिल […]

You May Like