ब्राज़ील में विमान दुर्घटना में पायलट की मौत

रियो डी जेनेरियो, 28 दिसंबर (वार्ता) ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में कोपाकबाना समुद्री तट के पास शनिवार को एक छोटे विमान के समुद्र में दुर्घटनाग्रत हो जाने से उसके पायलट की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अग्निशमन विभाग के अनुसार यह छोटा विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। पायलट, जिसकी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है, बाद में पानी में उसका शव मिला।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है और संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।

Next Post

शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 35,439 करोड़ रुपये घटा

Sun Dec 28 , 2025
मुंबई 28 दिसंबर (वार्ता) सेंसेक्स में तेजी के बावजूद पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 35,439 करोड़ रुपये घट गया जबकि अन्य तीन का 22,113 करोड़ रुपये बढ़ा। बाजार पूंजीकरण के मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक ने सबसे अधिक […]

You May Like