साले ने जीजा पर दागी गोली

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत साठिया कुआं में ओम सोनकर ने अपने ही रिश्ते के जीजा पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पीड़ित ने समय रहते एक घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने छोटी ओमती कदम तलैया निवासी 25 वर्षीय पीड़ित सोहिल सोनकर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Next Post

चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय को बताया - मतदाता सूची में नाम बहाल करने के लिए फॉर्म छह भरने वालों पर नहीं चलेगा मुकदमा

Mon Nov 16 , 2026
नई दिल्ली, 16 नवंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए केवल फॉर्म छह जमा करने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 […]

You May Like