पशु अवशेषों, हड्डियों से भरा पिकअप वाहन पकड़ाया

जबलपुर: गोहलपुर में पशु अवशेषों और हड्डियों से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़े जाने के बाद भारी हंगामा हुआ। वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने चालक से पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं जब्त अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।जानकारी के अनुसार, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में पशुओं के अवशेष ले जाए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने गोहलपुर के पास वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड एच 9782 को रोकने का इशारा किया। चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पीछा कर उसे दबोच लिया। वाहन के अंदर भारी मात्रा में पशुओं की हड्डियां और अवशेषों भरे हुए थे। कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि यह अवशेष गौवंश के हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूछताछ में चालक ने बताया कि वह इन हड्डियों को भेड़ाघाट स्थित एक फैक्टरी में सप्लाई करने जा रहा था, जहां मृत पशुओं की हड्डियों से उत्पाद बनाए जाते हैं। टीआई रीतेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने पशु अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि अवशेष किस पशु के हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

शराबखोरी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

Thu Jun 25 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत सगड़ा मैदान में शराबखोरी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से फरार हो गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी […]

You May Like