मप्र कर्मचारी मंच ने उद्यानिकी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उद्यानिकी विभाग के मंत्री को ज्ञापन सौंपा है. मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा से मंगलवार को मुलाकात कर चर्चा की गई. मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने विभाग के स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की बात मंत्री से की. इस मौके पर मंत्री कुशवाहा ने आश्वासन देते हुए शासन स्तर तक निराकरण करने की कार्यवाही की बात कही. मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि मंत्री को उद्यानिकी विभाग के इन कर्मचारियों की प्रमुख मांगो और स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने के विषय पर जानकारी दी गई. विभाग के स्थाई कर्मी को 10 लाख रुपए की ग्रेजुएटी का भुगतान किए जाने और 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी योजना का लाभ दिए जाने की मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया है.

Next Post

एजुकेशन पोर्टल पर मिलेगा रियल टाइम डाटा भी

Wed Apr 2 , 2025
भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल चलें हम अभियान को लेकर जानकारी साझा की. मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नई शिक्षा नीति के लागू होने पर पीएम मोदी का आभार जताया. इसके साथ ही प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों के नाम बदल कर अब महर्षि सांदीपनि स्कूल किए जाने […]

You May Like