ग्वालियर: फिल्म अभिनेत्री अमृता प्रकाश ने कहा है कि वैसे तो मैंने काफी फिल्में की हैं लेकिन मेरी पहचान विवाह फिल्म से हुई। वे आज ग्वालियर में गरबा डांडिया महोत्सव में आई थीं। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि मैं फिल्म इंडस्ट्रीज में 4 साल की उम्र से काम कर रही हूं, लगभग 15 फिल्मों में काम किया है, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी दो-तीन बार काम कर चुकीं हूं।
उन्होंने कहा कि राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले किसी फिल्म में काम करना मेरा सपना था जो कि सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म विवाह में लेकर मेरा सपना पूरा किया। उन्होंने कहा सूरज बड़जात्या एक संस्थान है उनके साथ हर पल कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि मैंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया लेकिन विवाह फिल्म ने जो जादू किया, उसने मुझे इंडस्ट्रीज में खास मुकाम दिलाया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं कई बार ग्वालियर आई हूं और किले पर जाकर चाय पीती हूं। उन्होंने कहा कि मेरी अभी कुछ समय बाद एक फिल्म और आ रही है, मैंने साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया है।
