दो साल से सड़क पर बह रहे गंदे पानी के विरोध में सड़क पर बैठे कांग्रेस पार्षद

सागर। शहर के परकोटा से बस स्टैंड जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाव मंदिर के पास पिछले दो वर्षों से बीच सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षद ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद गंदे पानी के बीच सड़क पर बैठ गए और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

पार्षद का आरोप है कि कई बार शिकायत करने और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। लगातार सड़क पर गंदा पानी बहने से राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और जलभराव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

प्रदर्शन के दौरान पार्षद ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम से तत्काल नाली और पाइपलाइन की मरम्मत कर सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या खत्म करने की मांग की।

Next Post

बेरिकेड्स हटाने की मांग पर सड़कों पर उतरे व्यापारी; रैली निकाल 7 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम

Wed Aug 5 , 2026
भोपाल। राजधानी में पुराने शहर के व्यापारियों ने रैली निकाली. यह रैली मोती मस्जिद के सामने लगे बेरिकेड्स हटाने को लेकर की गई. इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि काफी समय से लगे इन बेरिकेड्स के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है. या फिर ग्राहकों को चौक, सराफा, […]

You May Like