बेरिकेड्स हटाने की मांग पर सड़कों पर उतरे व्यापारी; रैली निकाल 7 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम

भोपाल। राजधानी में पुराने शहर के व्यापारियों ने रैली निकाली. यह रैली मोती मस्जिद के सामने लगे बेरिकेड्स हटाने को लेकर की गई. इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि काफी समय से लगे इन बेरिकेड्स के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है. या फिर ग्राहकों को चौक, सराफा, लखेरापुरा, जुमेराती, बुधवारा और इब्राहिमपुरा सहित आसपास के बाजारों में आने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ता है. इससे व्यापार प्रभावित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दमकल की देरी का भी उठाया मुद्दा

व्यापारियों ने बताया कि 1 अगस्त को चौक बाजार की एक कपड़ा दुकान में आग लग गई थी जिसे बुझाने के लिए दमकल वाहन को मौके तक पहुंचने में देरी हुई थी. उनका आरोप है कि मोती मस्जिद चौराहे पर लगी बेरिकेडिंग के कारण दमकल को वैकल्पिक रास्ते से जाना पड़ा था.

बैठक के बाद आंदोलन का ऐलान

लखेरापुरा स्थित मोती मन्नू धर्मशाला में व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि 7 अगस्त तक बेरिकेड्स नहीं हटाए गए तो बाजार बंद रखकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था से न केवल कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी बाधित हो रही है।

कई व्यापारी संगठन हुए शामिल

रैली में भोपाल व्यापारी महासंघ, श्री सराफा एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ, ओल्ड भोपाल होलसेल रेडीमेड संघ, आजाद मार्केट व्यापारी संघ, नदीम रोड व्यापारी संघ और इब्राहिमपुरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए. व्यापारियों ने कहा कि जब तक बेरिकेड्स नहीं हटाए जाएंगे, उनका आंदोलन जारी रहेगा.

Next Post

भोपाल में पावर कट: मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग के कारण शाम 4 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Wed Aug 5 , 2026
भोपाल। राजधानी के कुछ क्षेत्रों में बुधवार 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इन क्षेत्रों में एनएचएआई लाइन शिफ्टिंग, कंडक्टर स्ट्रिंगिंग, डीटीआर चार्जिंग और नियमित लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार शहर के प्रमुख रहवासी […]

You May Like