भोपाल। राजधानी के कुछ क्षेत्रों में बुधवार 3 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इन क्षेत्रों में एनएचएआई लाइन शिफ्टिंग, कंडक्टर स्ट्रिंगिंग, डीटीआर चार्जिंग और नियमित लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार शहर के प्रमुख रहवासी क्षेत्रों, व्यावसायिक बाजारों और प्रशासनिक कार्यालयों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर कटौती की जाएगी.
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी कटौती
एनएचएआई लाइन शिफ्टिंग, डीटीआर चार्जिंग और मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक गैस राहत, मौलाना आजाद अस्पताल, मेन रोड, पलासी गांव, एलिक्सर ग्रीन, नाइस स्पेस कॉलोनी, राजनवर पलासी, प्रिंस पैराडाइज, संजीव नगर, पुलिस हाउसिंग, नयापुरा, नेवरी गांव, हनुमान कॉलेज, पीएमएवाई मल्टी, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड और राजधानी परिसर में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा ई-5 सेक्टर, पुलिस क्वार्टर, बि_न मार्केट, एसबीआई ई-5, गिरिश कुंज, एपेक्स बैंक क्वार्टर व गेस्ट हाउस, बागीरा अपार्टमेंट, ई-4 सेक्टर और 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में भी इस अवधि में आपूर्ति ठप रहेगी.
दोपहर 3 बजे तक प्रशासनिक दफ्तरों व कोलार क्षेत्र में असर
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइन मेंटेनेंस के चलते ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, लेक लैंड गार्डन, आर.के. रेजीडेंसी, सिटी वॉक, लालघाटी पेट्रोल पंप व चौराहा, वरेला गांव, कोहेफिजा अस्पताल, कलेक्ट्रेट, कमिश्नर कार्यालय, भोपाल मोटर और लोकायुक्त कार्यालय में बिजली नहीं रहेगी. इसी समय में कोलार रोड स्थित विनीत कुंज ए-सेक्टर, अनुपम अस्पताल, सी-आई हाइट, साई स्टील, राजहर्ष कॉलोनी, बंजारी डी-सेक्टर और कोलार थाना क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक यहां बंद रहेगी बिजली
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डी.के. देवस्थली फेज 1-2, पल्लवी नगर, ओपल रीजेंसी, विक्टोरिया पार्क, सुरेंद्र रेजीडेंसी, बावडिय़ा कलां गांव, सौमित्र विहार और वरुण सोसाइटी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं, दोपहर 11 से 2 बजे के बीच रीगल होम्स, राजोरा फार्म्स, बंगाली कॉलोनी, सताक्षी गार्डन, पूर्वांचल फेज-2, शिवलोक फेज-6 और न्यू श्रीराम परिसर में मेंटेनेंस कार्य के कारण कटौती की जाएगी.
