
भोपाल। डॉ मोहन यादव सहित भाजपा नेतृत्व ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन के तहत सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत 9203597200 और 9203697200 नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर चिकित्सा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेशभर में आंखों की जांच शिविर लगाए जाएंगे और जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित उपचार के लिए राजमार्गों के किनारे अस्पताल स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है, जिसमें सरकार 30% अनुदान देगी।
हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह प्रकल्प कार्यकर्ताओं और आमजन को स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा। सरकार द्वारा संभाग स्तर पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
नेताओं ने इसे सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
