नए ट्रांसमिशन टावर और खींची जा रही नई 132 के व्ही ट्रांसमिशन लाइन 

घनी आबादी और अतिक्रमण के कारण लग रहा समय

 

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा शहर की विद्युत व्यवस्था को मजबूत और विश्वसनीय बनाने 132 के व्ही नयागांव व्हीकल फैक्ट्री विनोबा भावे लाइन को डबल सर्किट में बदला जा रहा है। इसके लिए नए ट्रांसमिशन टावर लगाए जा रहे हैं और करीब पाँच किलोमीटर नई 132 के व्ही ट्रांसमिशन लाइन खींची जा रही है।

एम पी ट्रांसको के मुख्य अभियंता राजेश द्विवेदी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्य चांदमारी, आधारताल औद्योगिक क्षेत्र, कंचनपुर, हनुमान टेकरी आदि क्षेत्रों में जारी है। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और लाइन के मार्ग में अनेक अतिक्रमण हैं, जिसके कारण सुरक्षा और सतर्कता नियमों का पालन करते हुए कार्य करना कठिन और बेहद चुनौती पूर्ण है, इसके बावजूद इसके एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। श्री द्विवेदी ने बताया कि एम पी ट्रांसको की टीमें अलग अलग लोकेशन पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहीं हैं ताकि कार्य निर्धारित अवधि मे पूरा किया जा सके।

Next Post

13 स्‍थानों पर होगा वृहद रक्‍तदान शिविर, कलेक्‍टर ली बैठक, दिये आवश्‍यक निर्देश

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में 17 सितम्‍बर से 2 अक्‍टूबर तक पूरे प्रदेश में स्‍वस्‍थ नारी सशक्‍त नारी अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्‍होंने मुख्‍य रूप से 17 सितम्‍बर को आयोजित रक्‍तदान शिविर के संबंध में चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री […]

You May Like