सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान नलजल योजनाओं के कार्यो की प्रगति व नलजल योजनाओं से जलापूर्ति की विकासखण्डवार समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए. जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. कलेक्टर ने आष्टा रानीपुरा मल्टी विलेज स्कीम की प्रगति की समीक्षा की और कार्य की गति बढ़ाने एवं समय पर जल आपूर्ति प्रारंभ करने व मर्दानपुर एवं नीलकंठ मल्टी विलेज स्कीम के अंतर्गत नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं के सभी ग्रामों में जल कर वसूली का कार्य भी नियमित रूप से किया जाए. बैठक में जल निगम महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सक्सेना, उप प्रबंधक मोना मिश्रा आदि उपस्थित थे.
