राधाकृष्णन ने अमरनाथ यात्रियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पवित्र अमरनाथ यात्रा-2026 शुरु होने पर सभी तीर्थयात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

श्री राधाकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “श्री अमरनाथ जी यात्रा भारत की सनातन आध्यात्मिक विरासत तथा आस्था एवं भक्ति की शाश्वत परंपरा का प्रतीक है। सदियों से देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस पावन यात्रा का अनुष्ठान करते हुए भारत की उस सभ्यतागत चेतना को सुदृढ़ करते आए हैं जिसके मूल में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण के शाश्वत जीवन-मूल्य निहित हैं।”

उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से प्रत्येक श्रद्धालु को शक्ति, शांति एवं आध्यात्मिक संतोष प्राप्त हो तथा सभी की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं सफल रहे।

उपराष्ट्रपति ने यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने वाले प्रशासन, सुरक्षा बलों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा सभी स्वयंसेवकों के अथक एवं समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि तीन जुलाई से शुरू हुई श्रीअमरनाथजी यात्रा आगामी 28 अगस्त तक चलेगी।

Next Post

शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों का भविष्य: शाह

Fri Jul 3 , 2026
सिंगरौली । बैढ़न विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांचर में शुक्रवार को प्रवेश प्रारंभ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर की। इस दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते […]

You May Like