जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत नीमखेड़ा निवासी एक विधवा महिला का शादी को झांसा देकर युवक पांच साल से उसकी आबरू लूटता रहा। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं।पुलिस के मुताबिक ग्राम नीमखेड़ा थाना बरेला निवासी 40 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति का निधन हो चुका है, उसके तीन बच्चे हैं। वह ईट भट्टों मेें काम करती हैं। 2020 में उसकी पहचान मोहम्मद शेख उर्फ शेरू पिता ताज मोहम्मद 34 वर्षीय से हुई थी।
जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शेख उसके घर आने जाने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया जिसके बाद पीडि़ता ने महिला थाने पहुंंचकर आपबीती सुनाई। महिला थाने में जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी बरेला थाने भेजी गई, जिसके बाद शुक्रवार को असल कायमी हुई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
