जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत ललपुर में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मूवमेंट के साथ अवैध गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए लोगों थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।क्षेत्रीय नागरिक राजकुमार गोल्हानी, नरेन्द्र ठाकुर, रूबी ठाकुर, विजय साहू, अभिषेक लोधीन पंचम सिंह, अन्य ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि शिवराज सिंह चौहान नगर, बस्ती ललपुर में विगत 3-4 वर्ष से थोड़ी थोड़ी तादात में बाग्लादेशी, रोहिंग्या आकर रहने लगे है।
करीब 200 लोग है, जो रैकी करते है। यदि कोई कुछ बोलता है तो ये सभी एक साथ लडऩे के लिये खड़े हो जाते है। महिलाओं को आगे खड़ा कर देते है। एक तरफ सरकार अवैध घुसपैठियों को निकाल बाहर करने के प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर ये नई नई जगह अपने ठिया बना कर रहने के सफल प्रयास कर रहें है। चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
ये लोग देश के लिये बहुत बड़ा खतरा है और यदि इनकी तादात बढ़ गई तो उनको हटाना बहुत ही मुश्किल हो जायेगा। इनके आधार कार्ड कैसे बन गये ओर राशन कार्ड इन सब चीजों की विधिवत जाँच होना चाहिये और यदि जिसने बनवाया है उस पर देशद्रोह का मामला लगाया जाये। सभी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
