अरब देशों और तुर्की ने की सीरिया पर इज़रायली हमलों की निंदा

इस्तांबुल, 18 जुलाई (वार्ता) अरब देशों और तुर्की ने शुक्रवार को सीरिया की सुरक्षा, एकता, स्थिरता और संप्रभुता के लिए अपना समर्थन दोहराया और उसके आंतरिक मामलों में किसी भी तरह के विदेशी हस्तक्षेप को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने इजरायल की ओर से बार-बार किए गए हमलों की भी निंदा की।

यह बयान संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब, इराक, ओमान, कतर, कुवैत, लेबनान, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्रियों ने संयुक्‍त रुप से जारी किया।सऊदी विदेश मंत्रालय ने बताया क‍ि इस संयुक्त बयान में मंत्रियों ने सीरिया की सुरक्षा, एकता, स्थिरता और संप्रभुता के लिए समर्थन दोहराया गया और उसके आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर दृढ़ अस्वीकृति जताई गई। इसमें कहा गया है क‍ि वे सीरियाई अरब गणराज्य पर बार-बार होने वाले इज़रायली हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन और सीरिया की संप्रभुता पर खुला हमला है।

बयान के अनुसार विदेश मंत्रियों ने पिछले दो दिनों में सीरिया की स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया और देश के पुनर्निर्माण के लिए सीरियाई सरकार के प्रयासों का समर्थन करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। संयुक्त बयान में युद्धविराम समझौते को सीरिया की एकता को बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा और कानून के शासन एवं राज्य की संप्रभुता के लिए आवश्यक बताया गया।सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हुए, बयान में इस बात पर बल दिया गया है कि यह कदम सीरिया में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा।इसमें सीरियाई राष्ट्रपति की सुवेदा निवासियों के खिलाफ दुर्व्यवहार के जिम्मेदार सभी व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया गया।

इन कुल 11 देशों ने हिंसा, गुटबाजी, उकसावे और घृृणा भरी भाषा को खारिज करते हुए, सुवेदा सहित पूरे देश में सुरक्षा और कानून का शासन बहाल करने के सभी प्रयासों का समर्थन किया।

गौरतलब है क‍ि सीरियाई सेना और गृह मंत्रालय ने हाल ही में सुवेदा शहर को अवैध सशस्त्र गुटों से मुक्त कराने के लिए वहां सेना तैनात की थी। इज़रायली सरकार ने सीरियाई बलों की इस कार्रवाई के जवाब में उनके खिलाफ तत्काल फौजी हमले का आदेश दिया। इज़रायल ने कहा कि उसने सीरिया के ड्रूज़ समुदाय के प्रति अपनी चिंता के कारण यह कदम उठाया क्‍योंक‍ि इज़रायल में रह रही ड्रूज़ आबादी के साथ उसके घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध हैं।

सीरियाई गृह मंत्रालय ने कहा है कि सीरियाई सशस्त्र बल सुवेदा में लड़ाई खत्‍म करने को लेकर एक समझौते पर पहुँच गए हैं।

Next Post

बरिष्ठ पत्रकार हरीशदुबे को मिला काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान

Fri Jul 18 , 2025
ग्वालियर। मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह, विमोचन एवं चर्चा कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दैनिक नवभारत के संपादक हरीश दुबे को काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर से पधारे अनिल अनवर, डॉ लता अग्रवाल, ए असफल ने हरीश दुबे […]

You May Like