बरिष्ठ पत्रकार हरीशदुबे को मिला काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान

ग्वालियर। मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह, विमोचन एवं चर्चा कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दैनिक नवभारत के संपादक हरीश दुबे को काशीनाथ चतुर्वेदी सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोधपुर से पधारे अनिल अनवर, डॉ लता अग्रवाल, ए असफल ने हरीश दुबे को शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल प्रशस्ति पत्र के साथ 5000 हजार रुपए नकद देकर सम्मान प्रदान किया। इसी कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा साहित्यकार कमलेश श्रीवास्तव और अपनी क्षणिकाओं के लिए प्रसिद्ध ग्वालियर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ एन एन लाहा को भी शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। ग्वालियर के मध्यभारत हिंदी साहित्य सभा भवन में नगर के तमाम साहित्यकारों और पत्रकारों की मौजूदगी में आयोजित इस गरिमापूर्ण समारोह में आयोजनकर्ता मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन ग्वालियर इकाई के अध्यक्ष माता प्रसाद शुक्ला की पुस्तक ‘और एस पी साहब ने फीता काट दिया’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की भव्यता और गरिमा उस समय और बढ़ गई जब सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार हरीश दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार स्व. काशीनाथ चतुर्वेदी जी के बेदाग साफ सुथरे और निष्पक्ष पत्रकारीय जीवन की विशेषताओं को याद कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया ।

Next Post

मनीष बने पीसीसीएम 

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनीष तिवारी को पश्चिम-मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) के पद पर नियुक्त किया है। मनीष तिवारी इससे पहले उत्तर रेलवे दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। […]

You May Like