सीहोर। नगरवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और नगर की निरंतर प्रगति की कामना को लेकर नपा कार्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभ आस्था और उत्साह के साथ किया गया. मंगलवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, समस्त पार्षदों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान कराया गया. स्थापना के बाद भगवान गणेश की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी. प्रतिमा स्थापना कर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर नगर की तरक्की, विकास और समस्त नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.
नपा कार्यालय में विराजे भगवान गणेश
