सीहोर। पीएमश्री शासकीय स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल मंडी में बच्चों द्वारा मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का निर्माण किया गया. इसके पश्चात विधि-विधान से प्रतिमा का पूजन एवं आरती की गई. बच्चों ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. प्राचार्य डॉ. हेमलता राठौर ने कहा कि बच्चों द्वारा मिट्टी के गणेश बनाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है. बच्चों ने उत्साह और मेहनत के साथ गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया, जिससे उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाओं का उपयोग पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित होती है.
बच्चों ने बनाए गणेश, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
