ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में जलाभिषेक व पूजन कराने का पुण्य लाभ घर बैठे प्राप्त करें

ओंकारेश्वर :ज्योतिर्लिंग मंदिर में महामृत्युंजय जाप, पार्थेश्वर पूजन, पंचामृत पूजन, नर्मदा आरती, नर्मदा पूजन तथा जलाभिषेक कराकर यदि आप पुण्य लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट shriomkareshwar.org पर जाकर ऑनलाइन पूजा व शीघ्र दर्शन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से श्रृद्धालुओं को मंदिर प्रशासन द्वारा ऑनलाइन पूजा व अभिषेक करने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। श्रृद्धालुओं को वेबसाइट पर जाकर पूजन के लिए तिथि व समय बुक करना होगा।

बुक किये गये निर्धारित समय पर भक्तगण वीडियो लिंक के माध्यम से पूजन व अभिषेक में घर बैठे शामिल हो सकते हैं। पूजन के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से श्रृद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद पहुँचाने की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की जाती है।जो श्रृद्धालु ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने आना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिये “शीघ्र दर्शन” की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन द्वारा की गई है।

इसके लिये वेबसाइट पर जाकर शीघ्र दर्शन का समय व दिनांक चयनित कर ऑनलाइन भुगतान कर दर्शन बुक करना होंगे। इसके बाद संबंधित श्रृद्धालु को डिजिटल टोकन प्राप्त हो जाता है। ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आने पर यह डिजिटल टोकन दिखाने पर एक “रिस्ट बैंड” उपलब्ध कराया जाता है, जिसके माध्यम से संबंधित श्रृद्धालु को शीघ्र दर्शन की सुविधा मंदिर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी जाती है और बिना किसी इंतजार के कम समय में “ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग” के दर्शन आसानी से हो जाते हैं।

Next Post

​सागर और जीवाजी विश्वविद्यालय के बीच जल्द होगा शैक्षणिक समझौता: राजपूत

Tue Sep 15 , 2026
सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के समाजशास्त्र एवं समाजकार्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं डीन तथा अकादमिक अफेयर्स के निदेशक रह चुके प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलगुरु पद का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार सागर आगमन पर गौर समाधि पहुंचकर श्रद्धा सुमन […]

You May Like